दमण | सड़क सुरक्षा माह के तहत दमण RTO विभाग द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

दमण: पूरे देश में 1 जनवरी से 31 जनवरी तक मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आज दमण के RTO विभाग द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य परिवहन विभाग के सचिव निखिल देसाई और इंस्पेक्टर बिपिन पवार द्वारा किया गया।

इस अवसर पर टैक्सी और रिक्शा एसोसिएशन के सदस्यों को भी रक्तदान शिविर में हिस्सा लेने की अपील की गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद अस्पतालों और चिकित्सालयों में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब दमण ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। RTO विभाग के कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में रक्तदान कर इस नेक कार्य में हिस्सा लिया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस आयोजन के माध्यम से सड़क सुरक्षा माह को एक सामाजिक और मानवीय पहल के साथ जोड़ा गया, जिसे सभी ने सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *