

📍 वापी, 25 जून 2025
“मेरा भगवान दिव्यांगों में” – इस भावपूर्ण थीम पर आधारित भजन संध्या एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन माली समाज चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा माली समाज भवन, सिलवासा रोड, वापी में बड़े ही श्रद्धा, सेवा और सम्मान के वातावरण में संपन्न हुआ।

इस विशेष अवसर पर रावल ब्राह्मण समाज वापी, वलसाड़ एवं संघ प्रदेश (दमण, सिलवासा) के गणमान्य बंधुओं ने विशेष रूप से उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा में चार चाँद लगा दिए। समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और सेवाभावी सदस्यों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेकर दिव्यांग और अनाथ बच्चों की शिक्षा दीक्षा योगदान हेतु चर्चा विचार किया
प्रसिद्ध भजन गायक श्रवण बैरागी, धनु गोस्वामी, पारुल भाभू, मंच संचालन हितेश भाटिया, दिनेश प्रजापत नृत्य कलाकार ने अपनि प्रस्तुति ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में समाजसेवियों, दानदाताओं और भामाशाहों को मंच पर सम्मानित कर उनके द्वारा किए जा रहे अद्भुत कार्यों की सराहना की गई।
📌 कार्यक्रम के उद्देश्य:
नर सेवा, नारायण सेवा के संस्थापक गौतमचंद प्रजापत का कहना था कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांग, अनाथ और असहाय बच्चों की शिक्षा के लिए सहयोग जुटाना है मानवता मंदिर निर्माण हेतु जनजागृति फैलाना। समाज को सेवा और संस्कार से जोड़ना।
🎗️ रावल ब्राह्मण समाज की सहभागिता विशेष रही:
रावल समाज के सदस्यों ने उपस्थित होकर यह स्पष्ट कर दिया कि वे हर सामाजिक और मानवीय कार्य में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए सदैव तत्पर हैं। कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति ने आयोजकों का उत्साह भी कई गुना बढ़ा दिया।
🏛️ संस्था द्वारा अपील:
विशेष योजनाजन कल्याण एवं विकास संस्था, जसोल (बाड़मेर) द्वारा संचालित विधाभ्रम पूर्वावास केंद्र हेतु समाज से सहयोग की अपील की गई ताकि दिव्यांग और अनाथ बच्चों को बेहतर शिक्षा और जीवनशैली दी जा सके।
💳 सहयोग हेतु बैंक विवरण:
बैंक: State Bank of India
A/C No.: 41656450823
IFSC: SBIN0010156
🔔 समापन संदेश:
आयोजकों ने सभी रावल समाज बंधुओं सहित क्षेत्रीय समाजजनों को धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार साथ निभाने की अपील की।







