भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेश भाई अगरिया ने प्रशासक प्रफुल्ल पटेल से की शिष्टाचार भेंट – मिला आशीर्वाद और मार्गदर्शन



भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमन दीव प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री महेश भाई अगरिया ने हाल ही में संघ प्रदेश के माननीय प्रशासक श्री प्रफुल्ल पटेल से शिष्टाचार मुलाकात की। इस शुभेच्छा भेंट के दौरान माननीय प्रशासक महोदय ने श्री महेश भाई को प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

प्रशासक श्री प्रफुल्ल पटेल द्वारा दिया गया आशीर्वाद और उनका अमूल्य मार्गदर्शन न केवल नवनियुक्त अध्यक्ष महेश भाई अगरिया के लिए, बल्कि सम्पूर्ण भाजपा संगठन के लिए पथदर्शक सिद्ध होगा।

इस अवसर पर भाजपा के युवा नेता एवं प्रदेश के मंत्री श्री जिग्नेश डी. पटेल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने अध्यक्ष महोदय के साथ मिलकर संगठनात्मक मजबूती एवं प्रदेश के विकास को लेकर प्रतिबद्धता दोहराई।

यह मुलाकात भाजपा कार्यकर्ताओं में नवऊर्जा का संचार कर रही है और आने वाले समय में संगठनात्मक गतिविधियों को और सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रेरक कदम साबित होगी।

  • “नई शुरुआत के साथ संगठन को मिलेगा नया मार्गदर्शन”
  • “प्रशासक महोदय का आशीर्वाद – संगठन को मिलेगा सकारात्मक बल”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *