फेसबुक पोस्ट से आई असर, जर्जर रास्ते का कार्य हुआ आरंभ
योगेशसिंह सोलंकी ने दिखाया जनसेवा का जज़्बा, तात्कालिक रूप से शुरू हुआ कार्य
जनता की रजुआत से मिली सफलता, शुरू हुआ नरोली क्षेत्र का सड़क कार्य


नरोली /अथाल: “रजुआत की होती है असर और मिलती है सफलता” — इस कहावत को चरितार्थ करते हुए दमनगंगा नदी के नरोली की ओर की श्मशान भूमि पर जाने वाले जर्जर एवं कीचड़ युक्त रास्ते का कार्य अब प्रारंभ कर दिया गया है।

नरोली पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गाँव के सामाजिक कार्यकर्ता एवं भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता योगेशसिंह सोलंकी और उनकी टीम द्वारा एक सोशल साइड फेसबुक के माध्यम से एक पोस्ट प्राप्त हुई उस पोस्ट को जनहित की रजुआत लेते हुए तुरंत संज्ञान में लिया गया और कार्य शुरू करवा दिया गया।



हालांकि यह क्षेत्र प्रशासनिक रूप से खरडपाड़ा अथाल पंचायत में आता है, फिर भी इस मानवीय ज़रूरत के कार्य को योगेशसिंह ने प्राथमिकता देते हुए एक सजग नेता के रूप में उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। सदैव लोकहित के कार्यों में सक्रिय रहते हैं। उनके इस सराहनीय कार्य की मैं प्रशंसा करता हूँ और हृदय से बधाई देता हूँ।







