
वापी खंडनीकांड के कथित पत्रकार आलम शेख की जमानत अर्जी हाईकोट से भी खारिज, 1 महीने से चल रहे फरार कथित पत्रकार को निराशा
ब्लैकमेलिंग और एक्सटॉर्शन केस में फंसा आलम जल्लुदिन शेख को बड़ा झटका
सेशन कोर्ट के बाद हाईकोर्ट से भी जमानत अर्जी खारिज – वकील ने अपील वापस ली
करीब 1 महीने से फरार, पुलिस की पकड़ से अब तक बाहर
FIR दर्ज होते ही अंडरग्राउंड हुआ आरोपी, गिरफ्तारी से बचता रहा
पत्रकारिता की आड़ में खंडनीखोरी और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप
वापी GIDC की नामी केमिकल कंपनी से ₹60,000 की खंडनी मांगने का मामला
कोर्ट से राहत न मिलने पर अब पुलिस का शिकंजा और कस सकता है
सूत्र : “जल्द ही आरोपी को थाने में हाजिर होना पड़ेगा”
👉 कथित पत्रकार की फरारी और अदालत से बार-बार की निराशा ने उसके काले कारनामों को बेनकाब कर दिया है।
वापी खंडनीकांड : हाईकोर्ट से भी निराश लौटा फरार कथित पत्रकार आलम शेख
वापी :
वापी GIDC पुलिस स्टेशन में दर्ज ब्लैकमेलिंग और खंडनी (एक्सटॉर्शन) केस में फंसे फरार कथित पत्रकार आलम जल्लुदिन शेख को बड़ा झटका लगा है। जमानत के लिए की गई उनकी हर कोशिश नाकाम साबित हुई।
सेशन कोर्ट से लेकर हाईकोर्ट तक निराशा
मामले की शुरुआत में आलम शेख ने सेशन कोर्ट में जमानत के लिए आवेदन किया था। लेकिन न्यायालय ने इसे ठुकरा दिया। राहत न मिलने पर उन्होंने हाईकोर्ट में अपील की। करीब एक महीने तक चली कानूनी लड़ाई के बाद, आखिरकार आज उनके ही वकील ने हाईकोर्ट में उनकी अपील वापस ले ली। इससे साफ हो गया कि अदालत से उन्हें कोई राहत नहीं मिल सकी है।
एक महीने से फरार, पुलिस की पकड़ से बाहर
सूत्रों के अनुसार, आलम शेख पिछले एक महीने से फरार चल रहे हैं। पुलिस की लगातार कार्रवाई और दबिश के बावजूद वे गिरफ्त से बाहर हैं। इस बीच उनकी जमानत याचिका भी खारिज हो जाने से अब पुलिस का शिकंजा और कसता दिख रहा है।
आज के दिन ही दर्ज हुई थी FIR
जानकारी के मुताबिक, जिस दिन FIR दर्ज हुई थी, उसी दिन से आलम शेख ने भूमिगत होकर फरारी पकड़ ली थी। मामले में पुलिस पहले से ही उनकी तलाश में जुटी हुई है। अब जब हाईकोर्ट से भी निराशा हाथ लगी है, तो माना जा रहा है कि आलम को जल्द ही पुलिस स्टेशन में हाजिर होना पड़ेगा।
ब्लैकमेलिंग और एक्सटॉर्शन का गंभीर आरोप
गौरतलब है कि आलम शेख पर एक प्रतिष्ठित कंपनी से खंडनी मांगने और ब्लैकमेलिंग करने का आरोप है। पत्रकारिता की आड़ में वह लंबे समय से ऐसे कृत्यों में शामिल रहा है, जिसकी शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। इस बार वापी GIDC की एक नामी केमिकल कंपनी ने उसके खिलाफ हिम्मत दिखाते हुए मामला दर्ज कराया था।
पुलिस की कार्रवाई और कड़ा रुख
अब जबकि सेशन कोर्ट और हाईकोर्ट दोनों जगह से जमानत खारिज हो चुकी है, पुलिस के लिए आरोपी को पकड़ने का रास्ता आसान हो गया है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस जल्द ही आरोपी आलम शेख को गिरफ्तार कर सकती है।
👉 कथित पत्रकार आलम शेख की फरारी और बार-बार कोर्ट से निराशा उनके अपराध को और भी उजागर करती है। पत्रकारिता की आड़ में खंडनीखोरी और ब्लैकमेलिंग करने वालों के लिए यह मामला बड़ा सबक साबित हो सकता है।


🚨 वापी खंडनीकांड – हाईकोर्ट से भी खाली हाथ लौटा फरार कथित पत्रकार आलम शेख 🚨\n\n👉 #Vapi #BreakingNews #VapiNews #ValsadNews #DNHDDNews #SilvassaNews #SouthGujaratNews #PoliceAction #CrimeNews #ExtortionCase #JournalismScam #Blackmailing #HighCourtUpdate #CourtNews #VapiGIDC #PublicVoice #DareMedia #AapnuValsad #DamanNews #ViralNews #LocalNews #GujaratiNews #IndiaNews #NewsUpdate #LiveNews #VapiBreaking #ValsadBreaking #SilvassaBreaking #DamanBreaking
Vapi #Valsad #Silvassa #Daman #DNHDD #SouthGujarat #BreakingNews #LocalNews #CrimeNews
VapiExtortionCase #VapiBlackmailing #FakeJournalist #ExtortionNews #PoliceAction #HighCourtUpdate #CourtNews #VapiGIDC
PublicVoice #DareMedia #AapnuValsad #AsardarNews #ViralNews #LiveNews #NewsUpdate





