ATS की दबिश, बंगले से पाँच किलो से अधिक ड्रग्स बरामद – पाँच गिरफ्तार
वापी पुलिस पूरी तरह नाकाम, अब सवाल उठे – आखिर किसके संरक्षण में चल रहा था नशे का साम्राज्य?


वलसाड/वापी। गुजरात में नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामला वलसाड जिले के वापी से सामने आया है, जहाँ गुजरात ATS और वलसाड SOG ने संयुक्त कार्रवाई कर एक बड़े ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वापी के Posh और हाई-प्रोफाइल क्षेत्र “चला” में स्थित एक आलीशान बंगले में छापेमारी कर पाँच किलो से अधिक एमडी ड्रग्स जब्त किया गया है। इस कार्रवाई में पाँच आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।
वापी पुलिस “सोती” रही, ATS ने किया खुलासा
इस कार्रवाई ने सबसे बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है – आखिर स्थानीय वापी पुलिस क्या कर रही थी? जिस इलाके में ड्रग्स का इतना बड़ा कारोबार चल रहा था, वहाँ पुलिस की नजर क्यों नहीं पड़ी? आरोप है कि वापी पुलिस की नाकामी और मिलीभगत के कारण ही माफियाओं का हौसला इतना बुलंद हुआ कि वे बंगले से खुलेआम सप्लाई नेटवर्क चला रहे थे।
गुजरात भर में सप्लाई – बड़े नाम आने की संभावना
जांच में सामने आया है कि यह एमडी ड्रग्स सिर्फ वापी तक सीमित नहीं था। गुजरात के कई जिलों तक इसकी सप्लाई होती थी। सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कई बड़े और प्रभावशाली नाम सामने आ सकते हैं। अगर सही मायनों में जांच आगे बढ़ी, तो यह रैकेट सिर्फ छोटे-मोटे सप्लायर्स तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बड़े मगरमच्छों की गर्दन तक पहुँचेगा।
गृहमंत्री की सख्ती बनाम जमीनी हकीकत
गुजरात के गृहराज्य मंत्री हर्ष संघवी ने नशे के खिलाफ “ज़ीरो टॉलरेंस” की नीति और “नार्कोटिक रिवॉर्ड पॉलिसी” लागू कर जनता को भरोसा दिलाया था कि ड्रग्स का खात्मा होगा। लेकिन जमीनी हकीकत अलग है। एक ओर सरकार “ड्रग्स फ्री गुजरात” का नारा देती है, वहीं दूसरी ओर बंगले और फार्महाउस से ड्रग्स का काला कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। यह बताता है कि सिस्टम में कहीं न कहीं गंभीर चूक या राजनीतिक संरक्षण का खेल चल रहा है।
युवा पीढ़ी पर कहर
वापी और आसपास के इलाकों में युवाओं के बीच नशे की बढ़ती लत एक गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है। इस एमडी ड्रग्स का नेटवर्क शहर की गलियों से लेकर कॉलेज कैम्पस तक फैला हुआ है। सवाल यह है कि जब हर बार इतनी बड़ी मात्रा में ड्रग्स पकड़ा जाता है, तो उसके बावजूद इसका कारोबार क्यों नहीं रुकता? क्या यह स्पष्ट सबूत नहीं है कि नशे का यह रैकेट पुलिस और नेताओं के संरक्षण में पल रहा है?
जनता का गुस्सा और सवाल
वापी की जनता अब खुलकर सवाल उठा रही है –
- क्या ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई केवल छोटी मछलियों तक ही सीमित रहेगी?
- क्या असली “बड़े मगरमच्छ” कभी पकड़े जाएंगे?
- और सबसे अहम, क्या वापी पुलिस की लापरवाही पर कोई कार्रवाई होगी?
नशे का अड्डा बनता वापी
बार-बार ATS और SOG की कार्रवाई यह साबित कर रही है कि वापी ड्रग्स का नया हब बन चुका है। जब तक प्रशासन और स्थानीय पुलिस अपनी मिलीभगत छोड़कर ईमानदारी से काम नहीं करती, तब तक ड्रग्स का यह गंदा धंधा थमने वाला नहीं।
👉 नतीजा साफ है – वापी का नाम अब “इंडस्ट्री हब” से ज्यादा “ड्रग्स हब” के रूप में बदनाम हो रहा है। और यह बदनामी केवल माफियाओं की नहीं, बल्कि सिस्टम की नाकामी की भी है।


वापी के चला इलाके में ATS की रेड, बंगले से 5 किलो से अधिक एमडी ड्रग्स बरामद। पाँच आरोपी गिरफ्तार, बड़े नामों के खुलासे की संभावना। /valsad-vapi-ats-raid-5kg-md-drugs-5-arrested
ValsadCrimeNews
VapiDrugsRacket
VapiCrimeNews
ATSRaidVapi
ValsadNews
MDDrugsCase
DrugFreeGujarat
GujaratATS
FightAgainstDrugs
BreakingNewsVapi
CrimeNewsIndia
DrugMafiaExposed
VapiValsadNews
PublicVoiceNews
DareMedia
Valsad Crime News
Vapi Drugs Racket
Valsad ATS Raid
Vapi ATS Raid News
Valsad Police News
Gujarat Drugs Case
Vapi Chala Drugs Raid
Valsad SOG ATS Operation
MD Drugs Vapi News
Drug Mafia in Gujarat
Vapi Latest Crime News
Gujarat Drugs Free Campaign
ATS Vapi Breaking News
Vapi Chala Bunglow Drugs Case
Valsad Latest News





