दमन में फूड सेफ्टी विभाग की कार्रवाई: गंदगी और मेडिकल सर्टिफिकेट की कमी के कारण सील,

दमन जिला फूड सेफ्टी ऑफिसर को एक जागरूक नागरिक द्वारा पातलिया स्थित रेस्तरां में स्वच्छता की कमी की शिकायत मिली थी। इस शिकायत के आधार पर फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने रेस्तरां के रसोइए में छापा मारा था। छापे के दौरान रसोइए में गंदगी का साम्राज्य देखा गया था। खाद्य पदार्थ खुले में रखे हुए थे, जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। इसके अलावा, रेस्तरां के कर्मचारियों के पास मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट भी नहीं थे। इन गंभीर कमियों को ध्यान में रखते हुए फूड सेफ्टी ऑफिसर ने रेस्तरां को सील कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि जब तक संचालक आवश्यक सुविधाओं और लाइसेंस की व्यवस्था नहीं करेंगे, तब तक रेस्तरां सील रहेगा। इस कार्रवाई का प्रभाव संघ प्रदेश के अन्य बार और रेस्तरां संचालकों पर भी पड़ा है। स्वच्छता के मानकों को नहीं बनाए रखने वाले संचालकों में फफड़ाट फैल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *