माउंट लिटेरा जी स्कूल ने रचा इतिहास, खेल और शिक्षा के संगम से छात्रों को दिया नया मंच

नरोली में रोहित शर्मा क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ, छात्रों में दिखा उत्साह

वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से सुसज्जित खेल प्रांगण में क्रिकिंगडम की शुरुआत, भविष्य के क्रिकेटर्स को सुनहरा मंच

नरोली, सिलवासा (संघ प्रदेश दानह):
माउंट लिटेरा जी स्कूल, नरोली में सोमवार को ‘रोहित शर्मा क्रिकेट एकेडमी’ का रंगारंग शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्रिकेटर रोहित शर्मा के बड़े भाई विशाल शर्मा, शिक्षा विभाग से सहायक शिक्षा निदेशक परितोष शुक्ल, जिला शिक्षा अधिकारी (एडमिन) बलवंत पाटिल, स्कूल के चेयरमैन दिव्यांग सिंह चौहान, डायरेक्टर कीर्ति चौहान, प्रिंसिपल शांति वी., उपनिदेशक बाबूभाई चौहान, एवं सेवानिवृत्त सेना अधिकारी कुट्टी सर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों के स्वागत से हुई, जहां उन्हें माउंट लिटेरा जी स्कूल की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट किए गए। इसके पश्चात रंग-बिरंगे बलून छोड़े गए और फिर श्रीफल फोड़कर एकेडमी का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विशाल शर्मा ने शानदार बैटिंग का प्रदर्शन करते हुए स्कूली छात्रों का उत्साह चरम पर पहुंचा दिया।

विशाल शर्मा ने माउंट लिटेरा जी स्कूल के चेयरमैन दिव्यांगसिंह चौहान को क्रिकेट एकेडमी समझौता प्रमाणपत्र भी सौंपा। इसके पश्चात क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन टॉस के साथ किया गया।

क्रिकिंगडम: एक वैश्विक पहचान
क्रिकिंगडम – रोहित शर्मा क्रिकेट एकेडमी, आज दुनियाभर के 6 देशों में संचालित हो रही है। माउंट लिटेरा जी स्कूल ने इसका टाईअप कर इसे अपने शिक्षा प्रणाली का हिस्सा बना लिया है। यह एकेडमी सालभर छात्रों के लिए संचालित की जाएगी और इसे स्कूल के पाठ्यक्रम में भी शामिल किया गया है।

चेयरमैन दिव्यांग सिंह चौहान ने कहा कि,

“खेल क्षेत्र में यह एक नई शुरुआत माइलस्टोन के रूप में देखी जा रही है। हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे रणजी, राष्ट्रीय और आईपीएल जैसे मंचों पर पहुंचें। महाराष्ट्र और गुजरात से भी इस एकेडमी को ज्वाइन करने की मांग आ रही है। सबसे पहले इसका लाभ माउंट लिटेरा जी स्कूल के बच्चों को मिलेगा।”

प्रमुख इंटरव्यू और वक्तव्य:

परितोष शुक्ल, सहायक शिक्षा निदेशक, दानह शिक्षा विभाग

“यह माउंट लिटेरा जी स्कूल का प्रशंसनीय निर्णय है कि उन्होंने शिक्षा के साथ खेल को भी उतना ही महत्व दिया है। शिक्षा विभाग का भी यही कर्तव्य है कि वह खेल को समर्पित हो। इस एकेडमी के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को संवर्धित करने का एक सशक्त मंच मिलेगा। संघ प्रदेश में क्रिकेट कल्चर को बढ़ावा देने के लिए यह माइलस्टोन साबित होगा।”

विशाल शर्मा, क्रिकिंगडम डायरेक्टर एवं रोहित शर्मा के बड़े भाई

“स्कूल परिसर में प्रवेश करते ही पॉजिटिव वाइब्स मिलीं। खेल प्रांगण में वर्ल्ड क्लास सुविधाएं देखकर बेहद खुशी हुई। हम चाहते हैं कि ग्रासरूट लेवल पर क्रिकेट को बढ़ावा मिले। दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के छात्रों के लिए यह एक ऐतिहासिक अवसर है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *