बालदेवी में नव निर्मित नंदघर का उद्घाटन

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खोला गया नया केंद्र, प्रशासन का सराहनीय कदम

सिलवासा (बालदेवी)।
सिलवासा नगरपालिका क्षेत्र के बालदेवी गाँव स्थित कुआ फल्या में शासन द्वारा निर्मित नवीन नंदघर का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम के प्रमुख नागरिकों, नंदघर में कार्यरत कर्मचारियों एवं नगरपालिकाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

नंदघर के उद्घाटन के साथ ही यह केन्द्र अब छोटे बच्चों के लिए शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य सुविधाओं का केंद्र बन गया है। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से ही बेहतर पोषण, शिक्षा और सुरक्षा उपलब्ध कराना है।

नंदघर में बच्चों को पौष्टिक भोजन, खेलने की सुविधाएं, शिक्षण सामग्री और स्वच्छ वातावरण प्रदान किया जाएगा, जिससे उनका शारीरिक व मानसिक विकास सुनिश्चित किया जा सके।

डोकमरडी पुराना ब्रिज को लेकर सुरक्षा की गुहार

बरसात से पहले पुल बंद करने की मांग, बड़ा हादसा टालने की अपील
समारोह के अवसर पर सुमनभाई टी. पटेल, काउंसिलर – सिलवासा नगरपालिका ने नगरपालिका एवं PWD विभाग से विनम्र अपील की कि बरसात का मौसम प्रारंभ हो चुका है। ऐसे में डोकमरडी पुराना ब्रिज को तत्काल प्रभाव से जनसुरक्षा की दृष्टि से बंद किया जाए, जिससे किसी संभावित बड़े हादसे को टाला जा सके।

उन्होंने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि बारिश के चलते पुल की स्थिति खतरनाक हो सकती है, इसलिए तत्काल कदम उठाना आवश्यक है।

BATTERY INVERTER VAPI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *