


सिलवासा | खानवेल
खानवेल की एक होटल में बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार, होटल के अंदर शराब की कई पेटियां मिली हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है – कौन है इस अवैध दारू का मालिक?
क्या आबकारी विभाग इसकी जांच करेगा? क्या प्रेस नोट आएगा या मामला रफा-दफा हो जाएगा?
अब तक न तो कोई आधिकारिक बयान आया है और न ही किसी बुटलेगर का नाम सामने आया है।
क्या यह किसी रसूखदार से जुड़ा मामला है?
प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।
जनता जानना चाहती है – शराब कहां से आई, किसकी थी और क्या अब कोई कार्रवाई होगी?
फिलहाल जवाब की बजाय इंतज़ार की घड़ी है…






