

“विश्व पुलिस-फायर गेम्स 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे SI पुनीत मीणा”
दमण |
दादरा नगर हवेली एवं दमन-दीव पुलिस विभाग के सब-इंस्पेक्टर पुनीत मीणा अमेरिका में आयोजित होने वाले वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में बैडमिंटन सिंगल्स और डबल्स स्पर्धा में भाग लेंगे।



SI पुनीत मीणा न केवल एक राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, बल्कि राजस्थान राज्य के चैंपियन भी रह चुके हैं। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2023 में कनाडा में आयोजित पुलिस गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5वां स्थान प्राप्त किया था।
उनकी इस उपलब्धि से प्रदेश पुलिस विभाग को गर्व है और वह भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देश और प्रदेश दोनों का नाम रोशन करने की तैयारी में जुटे हैं।







