भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेश भाई अगरिया का अटल भवन में भव्य स्वागत

स्थानीय निकाय चुनावों में जीत का संकल्प – कार्यकर्ताओं से मिले समर्थन पर जताया आभार

सिलवासा, 11 जुलाई
भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमन-दीव प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश भाई अगरिया ने आज अटल भवन, सिलवासा स्थित भाजपा कार्यालय का आधिकारिक रूप से प्रथम दौरा किया। अध्यक्ष पद ग्रहण करने के पश्चात उनके इस प्रथम दौरे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी और उत्साह के साथ उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रदेश महामंत्री श्री सुनील पाटिल, श्री जीतु भाई माढा, सिलवासा शहर जिला अध्यक्ष शांतु भाई पुजारी, सिलवासा ग्रामीण अध्यक्ष दीपक भाई प्रधान, खानवेल जिला अध्यक्ष यशवंत भाई खुटिया, जिला पंचायत अध्यक्ष दामजी भाई कुराड़ा, नगरपालिका अध्यक्षा श्रीमती रजनी बेन शेट्टी, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेश सिंह चोहान, श्रीमती भारती बेन हलपति, श्री अनिल दीक्षित, श्रीमती निशा बेन भावर, श्री सुनील महाजन प्रमुख रूप से शामिल रहे।

अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री मुस्ताक भाई तवा एवं उपाध्यक्ष वाहिद भाई कालिया ने पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया। इसके अलावा, महाराष्ट्र समाज एवं अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा भी श्री अगरिया को सम्मानित किया गया। उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ की ओर से श्री द्वारिकानाथ पांडे के नेतृत्व में स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

अपने प्रथम संबोधन में श्री महेश भाई अगरिया ने कहा,
“मैं आप सभी का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ। आप सभी का जोश और आशीर्वाद मुझे इस नए दायित्व को निभाने की शक्ति देगा। हम सब मिलकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाएँगे। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जो मुझ पर भरोसा जताया है, उसके लिए मैं कृतज्ञ हूँ। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हम आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में पूरी ताक़त के साथ उतरेंगे और भारी जीत हासिल करेंगे।”

कार्यक्रम में विभिन्न समाजों, वर्गों और भाजपा के अनुषांगिक संगठनों की उपस्थिति से यह संदेश स्पष्ट हुआ कि पार्टी में सामूहिक नेतृत्व और एकजुटता की भावना और अधिक सशक्त हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *