

दमन | 27 जुलाई 2025:
दमन पुलिस ने अनैतिक तस्करी और महिला शोषण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों पर दो युवतियों — जिनमें एक नाबालिग शामिल है — को अनैतिक कार्यों में संलिप्त करने, छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप हैं। पुलिस ने पीड़िताओं को सुरक्षित रेस्क्यू कर जिला बाल सुरक्षा इकाई की निगरानी में रखा है।

घटना | दिनांक 25 जुलाई 2025 को दमन पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि दो महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की गई है और आरोपी पांच युवक कार में फरार हो गए हैं। त्वरित जांच में पुलिस ने फोर व्हीलर वाहन GJ05RF3775 को ट्रेस किया और उसमें सवार पांचों संदिग्धों को हिरासत में लिया।
पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी महिला सोनिया जितेंद्र अरोरा (40), निवासी बीकानेर, राजस्थान ने दोनों पीड़िताओं — ABC (उम्र 22 वर्ष) और DEF (उम्र 15 वर्ष) — को एक कथित इवेंट प्रोग्राम के बहाने 24 जुलाई को दमन बुलाया था। रास्ते में सूरत से पांच युवक भी उनके साथ शामिल हो गए। सभी आरोपी Antique Home Stay, दमन में रुके, जहां रात के समय कथित डांस पार्टी के दौरान सभी पुरुषों ने दोनों महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की पीड़िता ABC ने अपने बयान में बताया कि ओमप्रकाश कनैयालाल चौधरी ने उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िताओं की शिकायत और मेडिकल परीक्षण के आधार पर मामला दर्ज किया गया।
गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:
- ओमप्रकाश कनैयालाल चौधरी (33)
पता: सीताराम सोसाइटी, वराछा, सूरत | मूल निवासी: जोधपुर, राजस्थान 2. भंवरलाल छगनराम (39)पता: अभिनव हाइट्स, दिंदोली, सूरत 3. हेमंत मोंगेलाल चौहाण (30)
पता: गीतानगर, परतपटिया, सूरत | मूल निवासी: नागौर, राजस्थान 4. ओमप्रकाश काना राम (25)
पता: सीताराम नगर, पोनागाम, सूरत | मूल निवासी: चुरू, राजस्थान 5. गजेन्द्र सिंह राजपूत (45)
पता: रामनगर सोसाइटी, सूरत | मूल निवासी: नागौर, राजस्थान 6. सोनिया जितेंद्र अरोरा (40)
पता: रामपुरा बस्ती, बीकानेर, राजस्थान, बरामद सामग्री:
फोर व्हीलर कार (नं. GJ05RF3775)
मोबाइल डिवाइस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, उक्त सभी आरोपियों पर निम्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है: भारतीय दंड संहिता (BNS) 2023: धारा 64, 74, 143(3)(4), 144(1) POCSO Act: धारा 4, 8, 17 अनैतिक देह व्यापार रोकथाम अधिनियम: धारा 3, 4, 5
पुलिस का बयान:
दमन पुलिस ने कहा है कि यह कार्रवाई महिला सुरक्षा के प्रति उसकी मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है। प्रशासन क्षेत्र में अनैतिक कार्यों और मानव तस्करी के खिलाफ कठोर रुख अपनाए हुए है और भविष्य में भी ऐसे मामलों में त्वरित व कड़ी कार्रवाई की जाएगी।







