वलसाड स्टेशन पर वंदे भारत को मिला ठहराव, सांसद धवलभाई पटेल ने दिखाई हरी झंडी

वलसाड | देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव की सहमति तथा वलसाड-डांग लोकसभा के सांसद श्री धवलभाई पटेल की सतत प्रयासों के फलस्वरूप वलसाड रेलवे स्टेशन को वंदे भारत ट्रेन (20901/20902) का ठहराव मिल गया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर वलसाड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 से *सांसद श्री धवलभाई पटेल ने वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर प्रस्थान करवाया। इस विशेष अवसर पर **वलसाड विधायक श्री भरतभाई पटेल, **धरमपुर विधायक श्री अरविंदभाई पटेल, **जिला पंचायत प्रमुख श्री मनहरभाई पटेल, **जिला भाजपा अध्यक्ष श्री हेमंतभाई कंसारा, **डिविजनल रेलवे मैनेजर श्री पंकजसिंह, एवं *डांग जिला प्रभारी श्री राजेशभाई देसाई सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।

18 बार की गई रेल मंत्री से मुलाकात

सांसद धवलभाई पटेल ने मंच से अपने संबोधन में बताया कि *वलसाड जैसे छोटे लेकिन ऐतिहासिक महत्व के शहर को देश की अत्याधुनिक वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज दिलाना एक लंबी लड़ाई थी, जिसके लिए उन्होंने रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से *18 बार मुलाकात कर वलसाड का महत्व समझाया और विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। अंततः रेल मंत्रालय ने सकारात्मक निर्णय लेकर ट्रेन को ठहराव प्रदान किया।

स्थानीय प्रतिनिधियों की भूमिका

सांसद पटेल ने यह भी स्पष्ट किया कि इस उपलब्धि में वलसाड विधायक भरतभाई पटेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वहीं, धरमपुर विधायक अरविंदभाई पटेल ने कहा कि *धवलभाई ने वंदे भारत ट्रेन के ठहराव का वादा निभाया और वलसाड को एक महत्वपूर्ण सुविधा दिलाई। *जिला भाजपा अध्यक्ष हेमंतभाई कंसारा ने कहा कि पिछले एक वर्ष से सांसद श्री धवलभाई पटेल लगातार वंदे भारत के लिए प्रयासरत थे और यह उनका अथक परिश्रम ही है कि वलसाड को यह सुविधा प्राप्त हुई।

भविष्य में और सुविधाएं देने का आश्वासन

मंच से सांसद श्री धवलभाई पटेल ने यह भी घोषणा की कि अब वलसाड में शताब्दी, गरीब रथ जैसी ट्रेनों का स्टॉपेज दिलाने तथा लोकल ट्रेनों को पुनः शुरू करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इन मांगों पर भी रेलवे विभाग सकारात्मक रुख अपनाकर निर्णय लेगा।

सांसद का वक्तव्य: “वलसाड छोटा है, पर उसका नाम देश-विदेश में है” अपने प्रेरणादायी वक्तव्य में सांसद श्री धवलभाई पटेल ने कहा,

“वलसाड भले ही आकार में छोटा है, लेकिन इसका ऐतिहासिक और सामाजिक महत्व बहुत बड़ा है। आजादी की लड़ाई से लेकर आधुनिक विकास की दिशा तक, वलसाड की एक विशेष पहचान रही है।”

प्रशासन और संगठन का सामूहिक प्रयास

इस समारोह में *जिला भाजपा महामंत्री श्री शिल्पेशभाई देसाई, **श्री कमलेशभाई पटेल, **जिला उपप्रमुख श्री जीतूभाई पटेल, **श्री हार्दिकभाई शाह, **नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मालतीबेन टंडेल, **वलसाड शहर भाजपा अध्यक्ष श्री दिव्यांगभाई भगत, *तलुका अध्यक्ष श्री तेजसभाई पटेल, भाजपा के विभिन्न मोर्चा प्रमुख, मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर रेलवे अधिकारी श्री अजयसिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री का आभार

कार्यक्रम के दौरान मंच से *प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, **गृह मंत्री श्री अमित शाह, और *रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। वंदे भारत ट्रेन के ठहराव को वलसाड के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *